10 बाते भारतीय सेना के बारे में

भारतीय सेना को सलाम - Inspirational Facts About Indian Army



भारतीय सेना पर हर भारतीय को गर्व है और हो भी क्यों न, यह भारतीय सेना ही जो भारत को हमेशा दुश्मनों से दूर रखती है| भारतीय सैनिक अपनी जान पर खेल कर हमारे वतन को सुरक्षित और स्वतन्त्र बनाये रखते है| उनकी वीरता और कर्त्तव्य-भावना के लिए पूरा देश उन्हें सम्मान की नज़रों से देखता है| वैसे तो हम में से लगभग सभी को उनके योगदान और उनकी उपलब्धियों के बारे में कुछ न कुछ तो पता ही है| परन्तु यहाँ हम जिन बातों का जिक्र करने जा रहे हैं, उससे आपका भारतीय सेना के प्रति सम्मान और बढ़ जाएगा|

Inspirational Facts About Indian Army

Siachen Glacier: @ -50 Degree Celsius

सीयाचिन ग्लेशियर इस दुनिया का सबसे ऊचाई पर स्थित रणक्षेत्र है, जो कि समुद्र तल से 5000 मीटर की ऊंचाई पर है| यहाँ पर तापमान -50 डिग्री से नीचे चला जाता है और इतने कठिन वातावरण में भारतीय सेना हर पल सीमा की सुरक्षा करती रहती है|

Third Biggest Military

भारतीय सेना चीन और अमेरिका के बाद विश्व की सबसे तीसरी बड़ी सेना है| भारत की पूरी सेना में 13 लाख 25 हजार सक्रिय सैनिक और 21 लाख 43 हजार से भी अधिक रिज़र्व सैनिक है

Nuclear Test – Pokharan

1970 के आरम्भ और 1990 के आखिर में भारत ने गुपचुप तरीके से अपने परमाणु परिक्षण कर लिया और अमेरिका के गुप्तचर संगठन सीआईए को इसकी भनक तक नहीं लगी। इन घटनाओं को आज तक सीआईए की एक बड़ी विफलता और भारतीय सेना की एक बड़ी सफलता माना जाता है|

The Battle of Longewala

लोंगेवाला की लड़ाई बहुत ही मशहूर लड़ाई है| बाद में जिसकी कहानी से प्रभावित होकर बॉलीवुड में ‘बॉर्डर’ नाम से एक फिल्म भी बनाई गई| यह लड़ाई सन् 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई थी| इसमें जहाँ एक तरफ तो 2000 पाकिस्तानी सैनिक थे, तो दूसरी तरफ सिर्फ 120 भारतीय सैनिक थे| भारतीय सैनिकों के पास एक जीप पर लगी हुई एक एम40 रिक्वाइल-लेस के अलावा कोई भी विशेष घातक हथियार नहीं था| वहीँ दूसरी ओर पाकिस्तानी सैनिकों के पास 45 टैंक और एक मोबाइल इन्फेंट्री ब्रिगेड था| बहुत ही कम संख्या और लगभग हथियार-विहीन होने की विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सैनकों ने दुश्मनों को अपनी पीठ नहीं दिखाई| वो मैदान-ए-जंग में पूरी रात तब तक डटे रहे जब तक कि उनकी मदद को सुबह वायुसेना न आ गई और दुश्मनों को उल्टे पैर भागने को मजबूर न कर दिया|

Biggest “voluntary” Army

भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी “स्वैच्छिक” सेना है। भारतीय संविधान में अनिवार्य भर्ती (जबरन भर्ती) का प्रावधान होते हुए भी भारतीय सेना को अपने पूरे इतिहास में कभी भी ऐसा करने की आवश्यकता नहीं पड़ी| पूरी सेना का हर-एक सैनिक अपने स्वयं की इच्छा से इसमें शामिल हुआ है|

No Reservation Based on Caste or Religion

भारत की अन्य सरकारी संगठनों एवं संस्थाओं के विपरीत, भारतीय सेना में जाति या धर्म के आधार पर किसी भी तरह के आरक्षण का प्रावधान नहीं है| सैनिकों को उनके परिक्षणों में केवल उनके द्वारा प्रदर्शित की गई उनकी योग्यताओं और शारीरिक क्षमताओं के आधार पर ही चुना जाता है|

The Indo-Pakistan War of 1971

सन् 1971 में भारत-पाक युद्ध, 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों और अधिकारियों के आत्मसमर्पण के साथ ख़त्म ख़त्म हुआ। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद, युद्धबंदियों को इतनी बड़ी संख्या में हिरासत में लेने की यह सबसे बड़ी घटना है| यही वह युद्ध था जिसकी समाप्ति ने एक स्वतन्त्र बांग्लादेश की नींव रखी|

Operation Rahat (2013) : Biggest Civilian Rescue Operations

ऑपरेशन राहत (2013) अब तक का किया जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा असैनिक बचाव कार्य है| इस अभियान को भारतीय वायु सेना ने उत्तराखंड में बाढ़ से प्रभावित नागरिकों को बचाने के लिए संचालित किया था| इसके पहले चरण, 17 जून 2013 से आगे, में वायु सेना ने हेलीकॉप्टरों की मदद से कुल 2 लाख लोगों को बचाया और 3 लाख 82 हज़ार 4 सौ किलोग्राम की राहत सामग्री और उपकरणों को पहुँचाया|

Highest Bridge in the World: Bailey Bridge

भारतीय सेना ने दुनिया के सबसे ऊँचे सेतु का निर्माण किया है| बेली ब्रिज दुनिया में सबसे ऊंचा सेतु है, जो कि हिमालय पर्वतश्रृंखला में द्रास और सुरु नदियों के बीच स्थित लद्दाख घाटी पर बना है| भारतीय सेना ने इसे सन् 1982 में बनाया था|

Agni Missile

अग्नि मिशाइल श्रृंखला के पहले और दूसरे मिशाइल परीक्षणों के विफल हो जाने पर अमेरिका, ब्रिटेन और पकिस्तान जैसे देशों ने भारत का मजाक उड़ाया था। पर तीसरे परिक्षण में अग्नि मिशाइल की सफलता ने उन सबके मुंह पर ताला जड़ दिया| इसके अतिरिक्त भारतीय सेना ने और भी कई मिसाइलों का सफल परिक्षण किया, जैसे कि पृथ्वी और ब्रह्मोस|

हम भारतीय सशत्र बल के उन वीरों को सलाम  करते हैं, जिनके कारण हम अपना जीवन स्वतंत्रता और शान्ति के साथ व्यतीत कर रहे हैं|

0 comments:

Post a Comment